अपराध

एक ही गांव से गायब हुईं 5 नाबालिक लड़कियां, पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया बरामद, गांव से लेकर थाने तक फैली सनसनी

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : जिले में एक गांव की पांच नाबालिक लड़कियों के गायब होने से पनियरा थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस मामले की जानकारी होते ही पनियरा थाने की पुलिस तलाश में जुट गई। खोजबीन के बाद पुलिस ने 5 नाबालिक लड़कियों को 12 घंटे के अंदर ही सकुशल बरामद कर लिया। 

नर्तकियों ने कमाई से हर शौक पूरा करने का दिखाई थीं सपना

पनियरा क्षेत्र के एक गांव में नवरात्रि पर रामलीला मंडली आई थी। यह लड़कियां हर दिन रामलीला देखने जा रही थीं। उसी समय नर्तकियों से लड़कियों की मुलाकात हुई। लड़कियों को सुन्दर व कम उम्र का देख आर्क्रेस्टा नर्तकियां उन्हें फुसलाने लगीं। डांस की कमाई से हर शौक पूरा करने का सपना दिखाईं। पैसे का भी लालच दीं। और अपने साथ उनको ले कर चली गईं। जब देर तक लड़कियों के वापस नहीं आईं तो परिजन परेशान हो गए उन्हे लगा की भिक्षा मांगने कहीं दूर गांव में चली गई हैं। काफी देर रात जब घर नही लौटीं तो पूरे गांव में गायब होने की घटना से हड़कंप मच गया। परिजन फौरन पनियरा थाना पहुंचे। पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया। एक गांव की एक साथ पांच नाबालिग लड़कियों के गायब होने से थाने में भी हड़कंप मच गया। एसओ पनियरा देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव से पांच लड़कियों के गायब होने की सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। इस मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है

यह भी पढ़ें : Maharajganj :स्कूल में डांस टीचर पर बैड टच का आरोप, गुस्साए अभिभावकों ने की जमकर पिटाई,मुकदमा दर्ज भेजा गया जेल